पूर्व मंत्री कराड़ा के बेटे ने कारोबारी की कार को मारी टक्कर और घसीटते हुए ले गया! वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 23 May, 2022 03:36 PM

former minister karada s son hit businessman s car

घटना शनिवार रात 11 बजे के करीब की है जहां इंदौर भोपाल हाईवे पर आष्टा के पास नशे में धुत मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और शाजापुर कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे ने इंदौर के रेडीमेड और ड्राई फ्रूट कारोबारी दिनेश आहूजा की कार को टक्कर मार दी।...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री कराड़ा के बेटे ने इंदौर के कारोबारी की कार को टक्कर मारी थी। यह वीडियो उसी हादसे का है। घटना शनिवार रात 11 बजे के करीब की है जहां इंदौर भोपाल हाईवे पर आष्टा के पास नशे में धुत मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और शाजापुर कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे ने इंदौर के रेडीमेड और ड्राई फ्रूट कारोबारी दिनेश आहूजा की कार को टक्कर मार दी। मामले में आष्टा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।

PunjabKesari
वीडियो में कांग्रेस विधायक के बेटे रोहिताप शराब के नशे में धुत्त देखे गए। रोहिताप ने ड्राइविंग के साथ-साथ शराब से भरा हुआ गिलास भी पास में रखा हुआ था। हादसे में इंदौर निवासी दिनेश आहूजा के साथ और उसके साथ बैठे साथी नमन दुबे और ऋषभ शुक्ला बाल बाल बच्चे। हादसे में दोनों पक्षों की कार क्षतिग्रस्त हुई है।
PunjabKesari
दिनेश आहूजा ने जब सवाल किया तो विधायक पुत्र ने उसे मारने की कोशिश की। पीड़ित दिनेश आहूजा का आरोप कि फोन लगाकर अपने 10-15 साथियों को बुला लिया था जिनके पास में हथियार थे। इस दौरान उन्होंने खेत में छुपकर अपनी जान बचाई।
PunjabKesari
काफी देर बाद चौकी पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। यहां से तीनों आष्टा थाना पहुंचे और कार नंबर के आधार पर प्रकरण दर्ज करवा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!