Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Nov, 2026 12:28 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा पार्षद के परिवार में शादी समारोह में गोली चली। इस दौरान ढोल बजा रहे एक युवक को गोली जा लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा पार्षद के परिवार में शादी समारोह में गोली चली। इस दौरान ढोल बजा रहे एक युवक को गोली जा लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार रात बीजेपी पार्षद और एमआईसी मेंबर प्रिया दांगी के परिवार में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान ढोल बजा रहे एक युवक को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि प्रिया दांगी के चाचा के बेटे गोपाला की शादी का बाना निकल रहा था। परिवार और रिश्तेदार ढोल की थाप पर नाच रहे थे, तभी किसी ने हवाई फायरिंग कर दी।
ढोल बजा रहे मुकुल को गोली जा लगी। आनन-फानन में घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए है। फायरिंग किसने की और बंदूक लाइसेंसी थी या अवैध, इसकी जांच की जा रही है।