School Holidays : इन जिलों में छुट्टियों की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2026 09:11 PM

holidays declared in several chhattisgarh districts due to cyclone arnab

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिलने की संभावना है। इसके चलते...

डेस्क : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिलने लगा है। मंगलवार दोपहर को अचानक कई जिलों में हवा के साथ बारिश हुई।वहीं संभावना जताई जा रही है कि आने वाले 2-3 दिन कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान के टकराने के दौरान हवा की गति 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायपुर, बस्तर और सुकमा जिले में कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। दंतेवाड़ा में भी कलेक्टर ने 27 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया था। नारायणपुर में बुधवार, 28 अक्टूबर और गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 

PunjabKesari

कोंडागांव कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए दिनांक 28 अक्टूबर दिन बुधवार को कोंडागांव जिले के समस्त शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा। यह ओदश तत्काल प्रभावशील होगा। वहीं दंतेवाड़ा और नारायणपुर में भी छुट्टी की घोषणा की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!