Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Mar, 2025 05:20 PM

मंडला में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शनिवार को महिला का शव माझीपुर गांव में मिला था, बिछिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, महिला का नाम साधना है। साधना का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत पर पड़ा था।
आरोपी पति पहले पुलिस को गुमराह करता रहा पति ने बताया की पत्नी शौच पर गई थी। यहां पर किसी ने उस पर हमला किया है, लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने शुक्रवार की रात को कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।