इंदौर का फिर चमका नाम, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Edited By suman, Updated: 13 Aug, 2018 12:24 PM

indore again shines created world record

इंदौर में विश्व का सबसे लंबा तिरंगा लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। शहर के महूनाका से चाणक्यपुरी चौराहे के बीच 12 किमी लंबा तिरंगा फहराया। इस तिरंगे को सड़क के दोनों तरफ 6 किमी लंबाई में सैकड़ों युवाओं ने थामा। इस कार्यक्रम में हिन्दू, मुस्लिम,...

इंदौर : इंदौर में विश्व का सबसे लंबा तिरंगा लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। शहर के महूनाका से चाणक्यपुरी चौराहे के बीच 12 किमी लंबा तिरंगा फहराया। इस तिरंगे को सड़क के दोनों तरफ 6 किमी लंबाई में सैकड़ों युवाओं ने थामा। इस कार्यक्रम में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित अन्य सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही लगभग 40 से ज्यादा समाजों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में कदमताल किया।
PunjabKesari
लोक संस्कृति मंच, लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी व देवी अहिल्या विवि के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 12 किमी लंबा तिरंगा लहराने के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्‌स की ओर से अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने 'मेरा तिरंगा मेरा अभियान' के संचालक व आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, डॉ. एनके धाकड़ व अदिति सिंघल को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भेंट किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!