बांग्लादेशी लड़कियों को MD ड्रग्स देकर करवाता था धंधा, पुलिस ने गर्लफ्रेंड के घर से किया काबू

Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2020 04:07 PM

indore police arrested the infamous gangster sando

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने बांग्लादेश से अगवा कर इंदौर लाई गई युवतियों को नशे के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाने वाले कुख्यात सरगना सैंडो उर्फ सागर जैन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने सेंडो को उसकी...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की विजयनगर पुलिस ने बांग्लादेश से अगवा कर इंदौर लाई गई युवतियों को नशे के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाने वाले कुख्यात सरगना सैंडो उर्फ सागर जैन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने सेंडो को उसकी गर्लफ्रेंड के घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस उसे कंट्रोल रुम में पूछताछ के लिए लेकर पहुंची।

PunjabKesari

दरसअल, सेंडों उर्फ सागर जैन इंदौर के विजयनगर में बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर एमडी ड्रग्स देकर देह व्यापार कराता था। कुछ महीनें पहले विजयनगर पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करके कई लड़कियों को रिहा कराया था। तब सेंडो उर्फ सागर जैन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले फरार हो गया। उसके घर भी दबिश दी गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

PunjabKesari

दीपावली के पहले उसने अपनी लोकेशन बदली। लोकेशन ट्रेस की गई और पता चला कि वह दिल्ली में एक गर्लफ्रेंड के यहां रहने पहुंच गया था। छानबीन में सूत्रों से पता चला कि वह घर से बाहर निकलता ही नहीं है। उसकी गर्लफ्रेंड ही उसे रोजाना बाहर की सारी जानकारियां उपलब्ध करवाया करती है और जरूरत का सामान भी लेने गर्लफ्रेंड ही बाहर जाती थी। लेकिन विजयनगर पुलिस ने तकनीक का उपयोग कर उसे दिल्ली से बुधवार को पकड़ लिया। जिसे अब इंदौर लाया गया है, वहीं उसकी गर्लफ्रेंड को भी पुलिस आरोपी बनाने के मूड में नजर आ रही है। उधर, पुलिस ने बांग्लादेशी लड़कियों के अपहरण औऱ स्कैंडल संचालित करने वाली गैंग के फरार आरोपी को भी गाजियाबाद से पकड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!