कांग्रेस के शासन में मंत्री रहे इंद्रजीत कुमार पटेल का निधन

Edited By Vikas kumar, Updated: 18 Nov, 2018 02:25 PM

indrajeet kumar patel died in congress rule

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के एक दिग्गज नेता इंद्रजीत पटेल का निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इ...

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के एक दिग्गज नेता इंद्रजीत पटेल का निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इनके बेटे कमलेश्वर पटेल कांग्रेस के विधायक हैं और सिहावल विधानसभा से उम्मीदवार भी हैं। वरिष्ठ नेता इंद्रजीत पटेल के निधन के बाद से कांग्रेस में शोक की लहर है। इनकी निधन की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यालय में बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि इंद्रजीत पटेल सीधी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे। वे कांग्रेस के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी थे। इंद्रजीत पटेल की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। वे लंबे समय से भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थे। इंद्रजीत पटेल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के खास सिपहसालार माने जाते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!