Edited By meena, Updated: 28 Jul, 2025 01:45 PM

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा में आज कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके करें
कवर्धा (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा में आज कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके करेंगे। मुख्यमंत्री साय के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी रवाना कवर्धा के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री साय पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे। जहां श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिवादन करेंगे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिमय वातावरण हुआ।