शादी की रस्मों के बीच दहेज की डिमांड... गिड़गिड़ाते रहे लड़की वाले, मंडप में दुल्हन को छोड़ लौट गया दूल्हा

Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2024 01:09 PM

khargone the groom broke the marriage due to dowry

खरगोन में दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के बिना ही दूल्हा बारात लेकर लौट गया...

खरगोन (अशोक गुप्ता): खरगोन में दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के बिना ही दूल्हा बारात लेकर लौट गया। मंडप से बारात लौट जाने के बाद पीड़ित दुल्हन का पक्ष थाने पहुंचा। दहेज पीड़ित पक्ष की शिकायत पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने दूल्हे, दूल्हे के पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रड़ातना की एफआईआर दर्ज कर ली है।
 

PunjabKesari

दुल्हन पक्ष ने दहेज में 20 लाख रूपये की मांग का आरोप लगाया है। मंडप से शादी के लग्न लगने के बाद बारात के वापस लौट जाने पर दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

खंडवा निवासी अनिल मंडलोई अपनी लड़की की शादी कराने खरगोन में एक निजी गार्डन में पहुंचे थे। बीती रात खरगोन निवासी दूल्हा आनंद गरासे से दुल्हन रक्षा मंडलोई की शादि समारोह चल रहा था। इस दौरान लग्न के समय दूल्हा आनंद और उसके पिता कमल गरासे 20 लाख रूपये दहेज में दूल्हे के नौकरी लगाने के नाम मांगने लगे।

PunjabKesari

दहेज में रूपये नहीं मिलने पर मंडप से बारात लौटा कर ले गए। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा। दुल्हन की मां की शिकायत पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। इधर दुल्हन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!