सिवनी गोवंश हत्याकांड मामले में CM मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी को हटाया

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jun, 2024 11:58 PM

mohan government s big action on seoni case

सिवनी जिले में 50 से ज्यादा गोवंश की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 50 से ज्यादा गोवंश की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सीएम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिवनी में हुए नृशंस हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि सिवनी जिले में मझगंवा और धनौरा में गुरुवार को गोवंश के शव मिले थे। जिसके बाद इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्कृति जैन को सिवनी कलेक्टर बनाया गया है और सुनील कुमार मेहता सिवनी के नए एसपी होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!