MP में बड़ा हादसा! बाइक और ट्रक की जोरदात भिड़ंत, 4 भाई-बहनों की मौत; पूरे इलाके में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Nov, 2026 11:00 AM

mp

धार : मध्यप्रदेश के धार में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक और पिकअप ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में एक ही परिवार के 4 भाई-बहनों की जान गई है। सभी बाइक से बड़ी बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके...

धार : मध्यप्रदेश के धार में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक और पिकअप ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में एक ही परिवार के 4 भाई-बहनों की जान गई है। सभी बाइक से बड़ी बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना धार जिले के बदनावर क्षेत्र में हुई है। जहां सोमवार रात एक बाइक और पिकअप ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़े है। हादसे में 20 वर्षीय युवक समेत चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन नाबालिग लड़कियां शामिल है। चारों मृतक आपस में चचेरे भाई-बहन थे और ग्राम पांदा के निवासी थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सभी के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। जिसे देखकर पुलिस सन्न रह गई। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय शुभम, 15 वर्षीय आनंदी, 12 वर्षीय अक्षरा उर्फ भूरी और 8 वर्षीय सुहाना के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!