MP BJP के वरिष्ठ नेता का अचानक निधन, CM मोहन से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने जताया शोक

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Nov, 2026 11:03 PM

mp bjp veteran leader narayan singh kesari passes away

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी के निधन का समाचार सामने आया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी के निधन का समाचार सामने आया है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि नारायण सिंह केसरी ने मध्यप्रदेश में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कुशल संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनका जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण रहा।

PunjabKesariसीएम मोहन यादव ने कहा कि नारायण सिंह केसरी की निष्ठा और समर्पण हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।

नारायण सिंह केसरी का संगठन के प्रति योगदान और जनसेवा के लिए समर्पण लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!