Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2023 02:37 PM
मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है
सागर(देवेंद्र कश्यप): मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सागर के रहली में नोरादेही अभ्यारण्य में मध्य प्रदेश के सबसे बुजुर्ग बाघ किशन की मौत हो गई। किशन को करीब पांच साल पहले बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए नोरादेही में लाया गया था। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले बाघ N2 और N3 में टेरेटरी संघर्ष हुआ था जिसमें एन 2 किशन बुरी तरह घायल हो गया था जिसका इलाज पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। इलाज के बाद एन 2 के स्वास्थ्य में सुधार आया था, लेकिन सुबह वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम को एन 2 मृत हालत में मिला। डॉक्टर की पैनल के द्वारा टाइगर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद उसके मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बाघ N 2 शारीरिक रूप से प्रदेश का सबसे बड़ा बाघ था।
नौरादेही एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया कुछ दिन पहले टाइगर एन 2-एन 3 में टेरिटरी फाइटिंग हुई थी। जिसमें N2 घायल हो गया था। जिसका 3 दिन से इलाज किया जा रहा था। आज सुबह पेट्रोलिंग में यह मृत पाया गया है। टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।