Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2019 04:51 PM
जबलपुर में ईओडब्लू टीम ने पीएचई से रिटायर्ड एसडीओ के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में एसडीओ सुरेश उपाध्याय के घर, कजरवारा, अंतततारा, बिलहरी और सदर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। छापेमार कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...
जबलपुर: जबलपुर में ईओडब्लू टीम ने पीएचई से रिटायर्ड एसडीओ के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में एसडीओ सुरेश उपाध्याय के घर, कजरवारा, अंतततारा, बिलहरी और सदर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। छापेमार कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है। ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि रिटायर्ड एसडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति है और उन्होंने यह ड्यूटी में रहते अर्जित की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने उनके घर से कागजात बरामद कर उनकी द्वारा ड्यटी में रहते अर्जित सैलरी और संपत्ति का अंतर निकालेगी। ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।