चोरी हुई 24 EVM मामले में बड़ा खुलासा! एक पत्र से सुलझ गया पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 03 Oct, 2026 09:13 PM

major revelation in the case of the 24 stolen evms

जानकारी के अनुसार, काउंटिंग के बाद ईवीएम के रिकॉर्ड मिलान के दौरान कुछ मशीनों का हिसाब नहीं मिल पाया था। मशीनों के गुम होने की आशंका के चलते अनूपपुर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी...

अनूपपुर (प्रकाश तिवारी) : अनूपपुर जिले में गुम हुई बताई जा रही ईवीएम मशीनों का मामला शनिवार को पुराने अभिलेख मिलने के बाद स्पष्ट हो गया। रिकॉर्ड मिलान के दौरान उपलब्ध नहीं मिली मशीनें वर्ष 2021 में खराब होने के बाद निर्वाचन कार्यालय भोपाल भेजी गई थीं, जहां से उन्हें आगे हैदराबाद भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुराने पत्र के मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, काउंटिंग के बाद ईवीएम के रिकॉर्ड मिलान के दौरान कुछ मशीनों का हिसाब नहीं मिल पाया था। मशीनों के गुम होने की आशंका के चलते अनूपपुर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुराने निर्वाचन अभिलेखों और फाइलों की जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित पत्र सामने आया, जिसमें खराब ईवीएम को भोपाल भेजे जाने का उल्लेख था।

PunjabKesari

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अनूपपुर बलबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2021 में खराब ईवीएम मशीनें भोपाल भेजी गई थीं, जहां से उन्हें हैदराबाद भेजा गया था। संबंधित पत्र फाइलों से मिलने के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हुई।

हालांकि, इस घटनाक्रम ने निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में ईवीएम के रिकॉर्ड संधारण और मशीनों के आवागमन से जुड़े दस्तावेजों के समय पर मिलान को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। अब संबंधित अभिलेखों का मिलान कर रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!