शिवराज का बड़ा बयान: 'राहुल बाबा अगर सच का साथ देते हो तो हटाओ अपने मुख्यमंत्री को'

Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Feb, 2019 06:13 PM

shivraj singh attacks on congress

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ...

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने दो महीने हो गए। चुनाव के समय 10 दिन में कर्जमाफ़ी का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। राहुल बाबा अगर सच का साथ देते हो तो हटाओ अपने मुख्यमंत्री को।'
 



इस बीच शिवराज ने कमलनाथ सरकार और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश की जनता के मन में तकलीफ है, दर्द है कि हमारी सरकार नहीं बन पाई। हम सरकार में भले ही न हों लेकिन जनता के बीच जाना बंद नहीं किया। आज भी मैं अपना पूरा दिन जनता के साथ बिताता हूं।' उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में भले ही न बनी हो लेकिन वोट हमें कांग्रेस से ज़्यादा ही मिले। अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज भी हम जनता के बीच लोकप्रिय हैं।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!