अवैध खनन माफियाओं के बीच रेत को लेकर चली गोली, एक की मौत 2 घायल

Edited By meena, Updated: 14 Dec, 2019 03:32 PM

shot on sand between illegal mining mafia

उमरिया के चंदिया थाना के खैरभार रेत खदान में अवैध खनन माफियाओं के बीच रेत को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। गोली चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है...

उमरिया(शैलेंद्र विश्वकर्मा): उमरिया के चंदिया थाना के खैरभार रेत खदान में अवैध खनन माफियाओं के बीच रेत को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। गोली चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, खैरभार रेत खदान में अवैध खनन माफियाओं के बीच रेत को लेकर  आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते नौबत गोलीबारी तक आ गई, जिसमे 1 की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी मे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। गौरतलब है कि जिले मे कुछ दिन पूर्व में भी रेत विवाद मे हवाई पट्टी के पास गोली चली थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!