अनूपपुर में अनोखा मामला, छोटे बेटे ने जिंदा मां के बनवा लिए थे मृत्यु प्रमाण पत्र, मौत के बाद दफ्तरों के चक्कर लगा रहा बड़ा बेटा

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Aug, 2024 05:47 PM

son made fake death certificate of mother in anuppur

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है

अनूपपुर। (प्रकाश तिवारी): मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी जीवित मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की साजिश रची। घटना 13 फरवरी 2024 की है, जब महिला की मृत्यु हो गई। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र पहले ही 3 जनवरी 2019 को जारी कर दिया गया था। इस मामले में महिला के छोटे बेटे, विनोद पांडेय, पर आरोप है कि उन्होंने जमीन की लालच में अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका से पहले ही बनवा लिया था। इस मामले में बिजुरी पुलिस ने 14 जनवरी 2020 को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को प्रेषित किया था।

PunjabKesariमहिला की मृत्यु के बाद उसका बड़ा बेटा पदुमनारायण पांडेय, अब वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। वह कभी इस दफ्तर तो कभी उस दफ्तर के चक्कर काट रहा है। सवाल उठता है कि जब महिला जीवित थी, तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे जारी कर दिया गया? और अब जब वह नहीं रही, तो उनके बेटे को प्रमाण पत्र के लिए इस तरह की परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ रहा है? यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

PunjabKesariइस मामले पर नगर पालिका के मुख्य अधिकारी पवन कुमार साहू का कहना है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!