राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष का डबरा में भव्य स्वागत, बोले— कार्यकर्ताओं के दम पर निभाऊंगा जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 13 May, 2026 12:33 PM

state livestock and poultry development corporation chairman accorded a grand we

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव बघेल के डबरा आगमन पर सराफा बाजार स्थित गोवर्धन मार्केट में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों...

डबरा (भरत रावत) : मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव बघेल के डबरा आगमन पर सराफा बाजार स्थित गोवर्धन मार्केट में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के बीच हुए स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में केशव बघेल ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

PunjabKesari

केशव बघेल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही वे निगम की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पशुपालकों और कुक्कुट व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!