Edited By meena, Updated: 11 May, 2026 06:54 PM

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने आज भोपाल में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में संगठन के पितृपुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित...
भोपाल : मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने आज भोपाल में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में संगठन के पितृपुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Shailendra Barua एवं प्रदेश महामंत्री Rahul Kothari सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने सौभाग्य सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सौभाग्य सिंह ठाकुर वर्तमान में विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रांत अध्यक्ष भी हैं।