Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2025 07:29 PM

दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को गुरुवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा...
रायपुर : दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को गुरुवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही तकनीकी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर सकी। इसमें सवार यात्रियों को तुरंत नीचे नहीं उतारा गया, जिससे सभी यात्रियों को विमान में ही इंतजार करना पड़ा।
इस फ्लाइट में सैकड़ों यात्रियों के साथ साथ जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद थे। तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान को रोक दिया गया, दो घंटे गर्मी और परेशानियों का सामना करने के बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया उन्हें दूसरी फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।