कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : शराब के नशे में ड्यूटी करने वाला तहसील कार्यालय का रीडर निलंबित

Edited By meena, Updated: 25 Nov, 2026 05:02 PM

tehsil office reader suspended for being on duty while under the influence of al

नशे में ड्यूटी करने और अधिवक्ता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें कोटा...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को शराब के नशे में ड्यूटी करने और अधिवक्ता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें कोटा तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रवि शंकर सूर्यवंशी बिलासपुर तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत के रीडर के रूप में पदस्थ हैं। गत 20 नवंबर को अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित अपनी एक फाइल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान रीडर अपनी कुर्सी पर सोते मिले। अधिवक्ता का आरोप है कि रीडर शराब के नशे में थे।

उन्होंने जब अपनी फाइल ‘पुटअप' करने को कहा तो रीडर ने इससे इनकार कर दिया और उनके साथ बदसलूकी भी की। इसके बाद अधिवक्ता ने अपने मोबाइल फोन से रीडर का वीडियो बनाया, जिसमें वह कार्यालय के भीतर कुर्सी पर सोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित ने घटना की शिकायत कलेक्टर संजय अग्रवाल से करते हुए संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया था।

उन्होंने रीडर पर शराब के नशे में शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करने और अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। कलेक्टर ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आकांक्षा त्रिपाठी को मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच में रवि शंकर सूर्यवंशी को प्रथमद्दष्टया दोषी पाया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने अमर्यादित आचरण के मामले में रीडर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन के बाद उन्हें कोटा तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस कारर्वाई के बाद संबंधित कर्मचारी के पूर्व में भी विवादों में रहने और उनके खिलाफ आरोप लगने की चर्चा है। हालांकि, पुराने आरोपों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!