Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 01 Feb, 2019 04:23 PM
जिले के नरवार गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नीम के एक पेड़ से दूध निकलने पर हलचल मची हुई है। लोग अंधविश्वास के चलते पेड़ की पूजा करने लगे हैं। जहां तक कि लोगों ने इस पेड़ को देवी का स्वरुप मान लिया है। हालांकि जानकार नीम के पेड़...
शहडोल: जिले के नरवार गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नीम के एक पेड़ से दूध निकलने पर हलचल मची हुई है। लोग अंधविश्वास के चलते पेड़ की पूजा करने लगे हैं। जहां तक कि लोगों ने इस पेड़ को देवी का स्वरुप मान लिया है। हालांकि जानकार नीम के पेड़ से दूध निकलना महज एक इत्तफाक मान रहे हैं।
गांव वालों के अनुसार,14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन एक गांव की महिला पानी भरने के लिए यहां आई तो उसने नीम के पेड़ से दूध निकलता देखा। उसने यह बात अपने घरवालों को बताई उसके बाद नीम के पेड़ से दूध निकलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते नीम के पेड़ से निकल रहा दूध लोगो की आस्था का केंद्र बन गया।
अब आलम यह है कि दूर दराज से लोग आकर नीम में भगवान का वास मान पूजा आराधना कर रहे है। लोगो का यहां तक मानना है कि जो भी इस पेड़ की सच्चे मन से पूजा करेगा उसकी सभी मन्नते पूरी होंगी। मां शीतला प्रसन्न हुई हैं और इस नीम के पेड़ में प्रकट होकर लोगों का कल्याण करने के लिए आई हैं।
वहीं शहडोल शम्भूनाथ यूनिवर्सिटी से बॉटनी प्रोफेसर राधा सिंह का कहना है कि पेड़ से दूध निकलना कोई चमत्कार नहीं बल्कि यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है।