स्कूल में सफाई कर्मचारी से पैर की मालिश करवाती दिखी प्रिंसिपल, Video वायरल
Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2024 06:31 PM
मध्य प्रदेश के विदिशा के एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल सफाईकर्मी से अपने पैर दबाती नजर आ रही है
विदिशा (अमित रैकवार) : मध्य प्रदेश के विदिशा के एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल सफाईकर्मी से अपने पैर दबाती नजर आ रही है। मामला लटेरी के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है। वायरल वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल खुशबू मंदोरिया प्रिंसिपल रूम में सौफे पर बैठकर सफाई कर्मी महिला से पैर दबवा रही है।
मामले में प्रिसिंपल खुशबू मंडोरिया ने कहा कि वह स्कूल के टॉयलेट में फिसलकर गिर गई थी और उनके पैर में मोच आ गई थी। इसलिए सफाईकर्मी महिला ने उसके पैर में बाम लगाई थी।

इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वहीं लटेरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया है कि वीडियो सामने आया है, मामले में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
Related Story

बीजेपी पार्षद की सरेआम गुंडागर्दी! सरकारी गाड़ी तोड़ी और कर्मचारियों को भी पीटा

कमिश्नर का कड़ा एक्शन, लापरवाही करना 32 अधिकारियों और कर्मचारियों को पड़ा महंगा,हुई कार्रवाई

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हंगामा: नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के पकड़े पैर, कहा- आप बजरंगबली...

2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंदौर दूषित पानी से मरे 35 लोगों के दोषियों को जेल करवाऊंगा......

MP में संगीन वारदात, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला, राज्यमंत्री पर...

SP की बड़ी कार्रवाई! थाने में वर्दी का रौब दिखाने वाले SI को झटके में किया निलंबित

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज,विभाग में सनसनी

मोहन कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले, मिली ये सौगातें, जाने बड़े फैसले

एसएटीआई विदिशा में एरियर-ग्रांट भुगतान पर सवाल, पात्र कर्मचारियों की अनदेखी और नियम विरुद्ध भुगतान...

MP में रिश्वत का नया तरीका फेल! पति के जरिए पैसे ले रही महिला कर्मचारी गिरफ्तार