सिंहस्थ 2028 में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब! 30 करोड़ लोगों के आने का अनुमान, CM मोहन यादव ने बनाई नई रणनीति

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Oct, 2026 11:01 PM

ujjain simhastha 2028 cm mohan yadav reviews preparations

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

उज्जैन। (विशाल सिंह): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों की क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की योजना दक्षता के साथ तैयार की जाए और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। अब सिंहस्थ कार्यों की हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंहस्थ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। वर्ष 2028 में सिंहस्थ के दौरान 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए स्नान व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का लाभ सिंहस्थ के बाद भी पूरे प्रदेश को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में उज्जैन में धार्मिक पर्यटन 16 गुना बढ़ा है। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवमी और विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान अब प्रत्येक जिले में मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार का फोकस स्पष्ट है—समयबद्ध निर्माण, बेहतर व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक धार्मिक अनुभव।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!