Breaking

उमा भारती ने नेहरू की उद्योग नीति की सराहना की, CM मोहन को दी नसीहत

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2025 07:20 PM

uma bharti praised nehru s industrial policy

भाजपा की कद्दावर नेत्री उमा भारती महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए...

उज्जैन (विशाल सिंह) : भाजपा की कद्दावर नेत्री उमा भारती महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उमा भारती ने महाकाल का अभिषेक किया और महाकाल से आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पंडित नेहरू की उद्योग नीति की सराहना की। उन्होंने सीएम मोहन यादव को इसे अपनाने की सलाह भी दी। 

PunjabKesari

नेहरू मॉडल की तारीफ की

उमा भारती ने कहा कि पंडित नेहरू का उद्योग आधारित विकास मॉडल और महात्मा गांधी का ग्रामीण विकास और स्वावलंबन पर जोर देने वाला मॉडल, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों मॉडल का संतुलन देश के औद्योगिक विकास के लिए फायदेमंद होगा।

PunjabKesari

सीएम मोहन यादव को दी नेहरू मॉडल अपनाने की सलाह

उमा भारती ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सलाह दी कि यदि वे पंडित नेहरू की औद्योगिक नीति को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को लागू करें, तो इससे न सिर्फ निवेश आकर्षित होगा, बल्कि राज्य में आर्थिक विकास भी तेज़ी से होगा। साथ ही, उन्होंने ग्लोबल समिट को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की प्रभावी निगरानी और तेज़ी से काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उमा भारती ने PM मोदी के संतुलित विकास दृष्टिकोण का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर CM मोहन यादव भी इसी तरह का संतुलन अपनाते हैं, तो राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश की प्रक्रिया में तेज़ी आएगी और एमओयू (OMU) जमीन पर उतरेंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!