'तू होता कौन है मेरे कैरेक्टर पर बोलने वाला...' मंदिर में चल रही थी समाज की बैठक, गुस्साए युवती ने सरेआम समाज अध्यक्ष को जड़े दनादन थप्पड़, देखें LIVE VIDEO

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 May, 2026 03:14 PM

who are you to judge my character  a community meeting was underway at a temp

नीमच (सिटी) (मूलचंद खींची): मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में समाज की बैठक के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेआम समाज के अध्यक्ष की कॉलर पकड़कर उन्हें तमाचे जड़ दिए।...

नीमच (सिटी) (मूलचंद खींची): मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में समाज की बैठक के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेआम समाज के अध्यक्ष की कॉलर पकड़कर उन्हें तमाचे जड़ दिए। युवती का आरोप है कि अध्यक्ष ने समाज के लोगों के बीच उसके चरित्र को लेकर अमर्यादित और गंदी टिप्पणियां की थीं। भरी सभा में समाज अध्यक्ष की हुई इस सरेआम फजीहत का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर परिसर में चल रही थी मासिक बैठक, अचानक 'रणचंडी' बनी युवती

मिली जानकारी के अनुसार, जेतपुरा पालसोड़ा निवासी सरदार सिंह नायक (रघुवंशी नायक समाज के अध्यक्ष) ने शुक्रवार को नीमच सिटी थाना क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में समाज की एक मासिक बैठक बुलाई थी। बैठक में समाज के कई पंच-पटेल और जिम्मेदार लोग मौजूद थे। सभी अपनी चर्चा में व्यस्त थे कि इसी दौरान वहां समाज की ही एक युवती आ धमकी।

युवती के तेवर बेहद आक्रामक थे। वह सीधे अध्यक्ष सरदार सिंह नायक के पास पहुंची। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, युवती ने गुस्से में चीखते हुए अध्यक्ष की कॉलर पकड़ ली और चिल्लाई— "तू होता कौन है...?" इसके बाद युवती ने आव देखा न ताव, समाज अध्यक्ष के गाल पर दनादन थप्पड़ रसीद करने शुरू कर दिए।

चरित्र पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, 'ऑडियो क्लिप' लेकर पहुंची थी युवती

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती के इस भारी आक्रोश के पीछे समाज अध्यक्ष की बदजुबानी थी। युवती का आरोप है कि अध्यक्ष सरदार सिंह ने समाज के अन्य लोगों के बीच उसके चरित्र और शादी-समारोहों में उसके आने-जाने को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित बातें कही थीं।

हाथ लग गया था पुख्ता सबूत: युवती ऐसे ही हवा में आरोप लगाने नहीं पहुंची थी, बल्कि उसके पास अध्यक्ष की इस विवादित बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग (कॉल रिकॉर्डिंग) भी मौजूद थी। इसी सबूत का हवाला देते हुए युवती ने भरी समाज के सामने इंसाफ की मांग की और जब गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, तो उसने खुद ही थप्पड़ मारकर अध्यक्ष को सबक सिखा दिया।

तमाशबीन बने रहे लोग, मोबाइल में कैद हुआ 'थप्पड़कांड'

भरी पंचायत में अचानक हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे और थप्पड़कांड से वहां मौजूद समाज के लोग सन्न रह गए। कुछ देर के लिए तो मौके पर सन्नाटा पसर गया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ अन्य सदस्यों ने तुरंत दौड़कर बीच-बचाव किया और युवती को पकड़कर पीछे हटाया।

इसी हंगामे के बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती किस कदर गुस्से में अध्यक्ष की कॉलर पकड़े हुए है और उन्हें सबक सिखा रही है। यह वीडियो अब पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इज्जत बची न साख! शिकायत लेकर थाने पहुंचे थप्पड़ खाए अध्यक्ष

भरी महफिल में सरेआम हुई इस बेइज्जती के बाद समाज अध्यक्ष सरदार सिंह नायक समाज के अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर तुरंत नीमच सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने युवती के खिलाफ एक शिकायती आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अध्यक्ष का आरोप है कि महिला ने बैठक में जबरन घुसकर बिना वजह विवाद किया, उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि युवती उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले पर नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान का कहना है कि समाज के अध्यक्ष की ओर से एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!