सिम्स अस्पताल में बवाल: हिंदूवादी नेता ने सिक्योरिटी गार्ड को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 May, 2026 01:43 PM

ruckus at sims hospital hindu leader slaps security

CG Desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित सिम्स अस्पताल में एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सफाई के चलते उन्हें NICU के बाहर...

CG Desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित सिम्स अस्पताल में एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सफाई के चलते उन्हें NICU के बाहर रोका जा रहा था। जिस पर हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर गुस्से से भड़क उठे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप की पिटाई कर दी गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर के सिम्स अस्पताल का है। जहां सफाई के चलते ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप सभी को रोक रहा था। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर को भी NICU के बाहर रोका गया। जिस पर वह आग बबूला हो गए। राम सिंह ठाकुर का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह सुरक्षाकर्मी को सरेआम गाली-गलौज करते हुए और धमकी देते नजर आ रहे हैं। कहा- ‘तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा, फिर डीन को बुलाऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाऊंगा, सबका हिसाब-किताब कर देंगे। नौकर हो तो नौकरी करो।’

इस घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिती बन गई। राम सिंह का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ने उसके साथ तमीज से बात नहीं की। बल्कि अपमानित करते हुए अंदर जाने से मना किया है। जिससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि सामाज में उनका भी सम्मान है। ऐसे में अगर कोई उन्हें अपमानित करेंगा तो बर्दाशत नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि आम जनता के पैसों से ही इन्हें तनख्वाह मिलती है। ऐसे में आमजन को परेशान नहीं करना चाहिए।  

वहीं, गार्ड का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के सामने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मामले में सिम्स प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!