BJP पार्षद का बीयर पीते वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप,पार्षद बोले-ये गहरी साजिश

Edited By Desh Raj, Updated: 24 May, 2026 07:52 PM

of bjp councilor drinking beer goes viral

जबलपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो राजनीतिक हलचल मचा रहा है। दरसअल बीजेपी पार्षद महेश सिंह राजपूत का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

जबलपुर (विवेक तिवारी): जबलपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो राजनीतिक हलचल मचा रहा है। दरसअल बीजेपी पार्षद महेश सिंह राजपूत का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राजपूत बीयर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने से राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।

साल 2007 का बताया जा रहा वायरल वीडियो

दरअसल बीजेपी पार्षद महेश सिंह राजपूत का ये बीयर पीते का वीडियो साल 2007 का बताया जा रहा है जो अब वायरल हो रहा है। उस वक्त महेश सिंह राजपूत कांग्रेस में थे। महेश सिंह राजपूत ने इसे साजिश बताया है।

बीजेपी पार्षद बोले,मेरी छवि खराब करने की कोशिश

वहीं वीडियो के तहलका मचने के साथ ही  बीजेपी पार्षद ने सफाई दी है। राजपूत ने कहा है कि मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।  जब मैं कांग्रेस से पार्षद था तब का ये वीडियो है। बीजेपी में आने के बाद मैने कोई भी नशा छोड़ दिया है और राजनीतिक दुश्मनी के कारण ही ये वीडियो वायरल किया गया है। राजपूत ने कहा है कि अब मैने किसी भी प्रकार का नशा छोड़ दिया है। इस वीडियो को इतने सालों के बाद क्यों वायरल किया जा रहा है। इसके पीछे क्या मंशा है। उस समय मैं जरुर बीयर पीया था, लेकिन ये सार्वजनिक जगह नहीं किया गया था।

महेश सिंह राजपूत ने कहा कि  ये सारी बातें फैलाकर कोई क्या फायदा उठाना चाहता है मुझे पता नहीं हैं। मैं आज के दौर सिर्फ जनता की सेवा करता हूं औऱ जनता मुझे पसंद करती है। अगर ऐसा नहीं होता तो मुझे क्यों जनता 4-4 बार चुनती। जनता भी इस कृत्य को लेकर आक्रोशित है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!