प्रचार खत्म होते ही कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ उतरा राजपरिवार, लगाए ऐसे-ऐसे आरोप कि सियासी फिजा में मचा हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 09:04 PM

royal family steps up against congress candidate as campaigning ends

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रचार थम चुका है और मतदान में 1 दिन शेष रह गया है। भाजपा, कांग्रेस और आजाद  समाज पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन अब इसी बीच दतिया में  राजपरिवार ने प्रेस कांफ्रेस करके

(दतिया): दतिया विधानसभा उपचुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रचार थम चुका है और मतदान में 1 दिन शेष रह गया है। भाजपा, कांग्रेस और आजाद  समाज पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन अब इसी बीच दतिया में  राजपरिवार ने प्रेस कांफ्रेस करके  कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की मुश्किल बढ़ा दी है। गंभीर आरोप लगाकर राजपरिवार ने कुंवर घनश्याम सिंह की दिक्कत बढ़ा दी है।

राजमाता हेमलता राजे और राहुल देव सिंह ने कुंवर घनश्याम पर लगाए आऱोप

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजमाता हेमलता राजे और राहुल देव सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाकर सियासी पारा बढा दिया है। दतिया की प्रतिष्ठा का चुनाव बताते हुए राजपरिवार ने मतदाताओं से अपील की है। राजमाता हेमलता राजे और राहुल गोविंद राहुल देव सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करके कुंवर घनश्याम सिंह पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। राजपरिवार ने कहा, यह चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं है, यह दतिया की प्रतिष्ठा, सम्मान का सवाल है, जो व्यक्ति अपने परिवार का सम्मान नहीं कर सका, वह जनता का सम्मान कैसे करेगा.

इस प्रेस कांफ्रेस में राजमाता ने साल 2020 की घटनाओं का जिक्र करते हुए 4 नवंबर के दिन को राजपरिवार इतिहास का ‘काला दिन’ बताया। कहा कि संपत्ति विवाद के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इसको वो कभी नहीं भूल सकती हैं। वहीं राहुल गोविंद राहुल देव सिंह ने कहा कि उनके राज्याभिषेक के समय राजपरंपराओं का बहिष्कार किया गया था। इसको राहुल गोविंद ने दतिया की संस्कृति और गौरव के खिलाफ बताया।

राजपरिवार ने कहा है कि  किसी के बहकावे में न आएं।  यह उपचुनाव दतिया के गौरव की रक्षा का चुनाव है इसलिए सोच समझकर ही वोट करें।  लिहाजा वोटिंग से ठीक कुछ घंटे पहले घनश्याम सिंह के  खिलाफ मैदान में उतरकर राजपरिवार ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!