केदारनाथ में बादल फटने से भारी तबाही, MP के 48 श्रद्धालु फंसे, हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले

Edited By meena, Updated: 01 Aug, 2024 06:23 PM

48 devotees from mp stranded in kedarnath

केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से मध्य प्रदेश के 48 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए ...

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा) : केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से मध्य प्रदेश के 48 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। सभी श्रद्धालुओं को आज शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया है। बता दें कि केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बुधवार की रात बादल फटने से रास्ते का करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया है। इसके चलते दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए थे। आज शुक्रवार की सुबह से एनडीआरएफ, डीडीआरएफ जवानों को रेस्क्यू अभियान में लगाया था। रेस्क्यू में हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है।

PunjabKesari

श्रीमद भागवत कथा कराने बद्रीनाथ गए यात्रा पर निकले थे बदरवास के श्रद्धालु

शिवपुरी के बदरवास कस्बे की मां भुवनेश्वरी समिति ने बद्रीनाथ धाम पर 4 अगस्त से 11 अगस्त श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी के चलते बदरवास के कुछ श्रद्धालु भागवत कथा में शामिल होने निकले थे। इस भागवत कथा का वाचन भी बदरवास के रहने वाले पंडित श्रीकृष्ण गोपाल महाराज करने वाले थे। इसके चलते बदरवास से 48 श्रद्धालु और 10 लोग खाना आदि कार्य के लिए पांच दिन पहले रवाना हुए थे। लेकिन केदारनाथ में बादल फंसने से वहीं फंस गए।

PunjabKesari

केदारनाथ दर्शन कर लौटते वक्त रास्ते में फंसे

जानकारी के मुताबिक इससे पहले कथा वाचक पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा, कृपाण सिंह यादव, सुशील बंसल, श्याम सोनी, राधे चौधरी, विष्णु सिंघल, विनोद गोयल, ऋषि बैरागी जिनमें महिलाएं भी शामिल है। कुल 48 श्रद्धालुओं ने बुधवार की सुबह 5 बजे केदारनाथ की यात्रा की शुरुआत की थी। बुधवार की शाम पांच बजे सभी श्रदालु केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह 4 बजे वापस रवाना हुए थे। लेकिन उन्हें बुधवार की रात बादल फटने से रास्ता टूट गए और आवागमन बंद होने की सूचना नहीं थी। इसी के चलते सभी श्रद्धालु रास्ते में फस गए थे। इसके बाद सभी गौरी कुंड के लिए रवाना हुए थे। यहां से सभी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। बता दें कि सभी 48 श्रद्धालु रामपुर में एक होटल में रुके हैं। जहां से सभी शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!