Edited By meena, Updated: 29 Apr, 2021 05:33 PM
यूं तो कहने में हम आजाद भारत में रहते हैं लेकिन कभी कभी ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती है जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आजाद भारत की एक ऐसी ही तस्वीर आज हम आपको दिखाएंगे जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 75 साल की बुजुर्ग महिला जो 20 साल से बिना...
छतरपुर(राजेश चौरसिया): यूं तो कहने में हम आजाद भारत में रहते हैं लेकिन कभी कभी ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती है जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आजाद भारत की एक ऐसी ही तस्वीर आज हम आपको दिखाएंगे जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 75 साल की बुजुर्ग महिला जो 20 साल से बिना लाइट, बिना पानी की व्यवस्था के कच्चे घर में रहने को मजबूर है। उसका कोई घर भी नहीं है और जहां वह रहती है वहां लोग उजाले में भी जाने से डरेंगे। प्रशासन की पोल खोलती यह तस्वीर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आई है।
केंद्र और शिवराज सरकार की योजनाओं की पोल उस समय खुल गई जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती गुप्ता ने अपनी आप बीती समाजसेवियों को बताई। 20 साल से बिना लाइट के अंधेरे में रहने को मजबूर महिला का कोई नहीं है और जहां वह रहती है वहां की हालत भी बहुत जर्जर है।
सोसल मीडिया पर जैसे ही इस महिला की तस्वीरें वायरल हुई तो कलेक्टर शीलेन्द्र SP सचिन शर्मा ने एक्शन लिया। CMO ओमपाल सिंह को भेज कर राशन की व्यवस्था करवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
अब मदद के साथ फोटो खिंचा रहे लोग...
दरअसल अपनी जिंदगी के अनमोल 20 साल अंधेरे में काटने के बाद जैसे ही इस महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उसे उजाला या मदद देने वालों की बेशक लाइन छोटी हो लेकिन लाइमलाइट में आने के लिए लोग लंबी लंबी कतारें लगाने लगे।
सिटी कोतवाली इलाके के गल्ला मंडी रामचरित मैदान के बगल में रहने बाली महिला के पास अब समाजसेवियों आने लगे हैं। वहीं कुछ लोग मदद के साथ फोटो सेशन कराते नज़र आ रहे हैं।