RBI का बड़ा अपडेट: 1 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? यहां जानिए पूरी जानकारी

Edited By Rohini Oberoi, Updated: 01 Feb, 2025 09:40 AM

big from rbi will banks remain open on february 1 or not

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करने वाली हैं। इस दिन शनिवार है और कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि क्या बजट वाले दिन बैंक बंद रहेंगे?

नेशनल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करने वाली हैं। इस दिन शनिवार है और कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि क्या बजट वाले दिन बैंक बंद रहेंगे?

बजट वाले दिन बैंक खुले रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं लेकिन 1 फरवरी 2025 पहला शनिवार है इसलिए उस दिन बैंक खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

फरवरी 2025 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

RBI ने फरवरी 2025 में होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बैंक की छुट्टियां राष्ट्रीय त्योहारों, क्षेत्रीय उत्सवों और वीकेंड (शनिवार-रविवार) के आधार पर तय की जाती हैं। इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 

PunjabKesari

 

फरवरी 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

➤ 2 फरवरी (रविवार) - सभी बैंकों में अवकाश
➤ 3 फरवरी (सोमवार) - सरस्वती पूजा (अगरतला)
➤ 8 फरवरी (शनिवार) - दूसरा शनिवार (सभी बैंकों में अवकाश)
➤ 9 फरवरी (रविवार) - सभी बैंकों में अवकाश
➤ 11 फरवरी (मंगलवार) - थाई पूसम (चेन्नई)
➤ 12 फरवरी (बुधवार) - गुरु रविदास जयंती (शिमला)
➤ 15 फरवरी (शनिवार) - लुई-नगाई-नी (इम्फाल)
➤ 16 फरवरी (रविवार) - सभी बैंकों में अवकाश
➤ 19 फरवरी (बुधवार) - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर)
➤ 20 फरवरी (गुरुवार) - राज्यत्व दिवस (आइजोल, ईटानगर)
➤ 22 फरवरी (शनिवार) - चौथा शनिवार (सभी बैंकों में अवकाश)
➤ 23 फरवरी (रविवार) - सभी बैंकों में अवकाश
➤ 26 फरवरी (बुधवार) - महाशिवरात्रि (भारत के कई राज्यों में अवकाश)
➤ 28 फरवरी (शुक्रवार) - लोसर (गंगटोक)

अगर आपको फरवरी में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लानिंग करें। 1 फरवरी को बजट पेश होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे लेकिन महीने में कुल 14 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

224/6

20.0

Sunrisers Hyderabad

62/1

6.4

Sunrisers Hyderabad need 163 runs to win from 13.2 overs

RR 11.20
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!