कमलनाथ बोले- सरकार शुरु से OBC आरक्षण के खिलाफ थी... लेकिन हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे

Edited By meena, Updated: 10 May, 2022 05:16 PM

government was against obc reservation from the beginning kamal nath

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज सरकार चारों ओर से घिरती नजर आ रही है। भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिर से पटिशन दायर करने की बात कही है लेकिन कांग्रेस ने इसे सरकार की लापरवाही...

भोपाल: पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज सरकार चारों ओर से घिरती नजर आ रही है। भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिर से पटिशन दायर करने की बात कही है लेकिन कांग्रेस ने इसे सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया है। पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने इस फैसले के बाद अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक के बाद एक ट्विट किए हैं। कमलनाथ ने लिखा कि  मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव नहीं होना चाहिये। इसको लेकर हम ओबीसी वर्ग के साथ हैं,  हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आज आये फ़ैसले का अध्ययन करेंगे, विधि विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे।  इसको लेकर हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

PunjabKesari

कमलनाथ ने सरकार पर इस चीज का ठीकरा फोड़ते कहा कि ओबीसी वर्ग को उनके बढ़े हुए आरक्षण का लाभ मिलता लेकिन शिवराज सरकार तो चाहती ही नहीं थी इसलिए उसने इसको लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए लेकिन कांग्रेस आज भी दृढ़ संकल्पित है कि ओबीसी वर्ग को बड़े हुए आरक्षण का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए और बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं होंगे।
 

वहीं अगले ही ट्वीट में लिखा कि शिवराज सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा आज एक बार फिर सामने आ गया है। शिवराज सरकार शुरू से ही नहीं चाहती थी कि ओबीसी वर्ग को किसी भी आरक्षण का लाभ कभी भी मिले , इसको लेकर तमाम हथकंडे व तमाम साजिशें रची जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!