Edited By meena, Updated: 15 Aug, 2025 08:37 PM

मध्य प्रदेश के बेटे ने देश दुनिया में नाम कमाया है। महू में जन्में राहुल दत्ता को सेना का गैलेंट्री अवार्ड मिला है...
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के बेटे ने देश दुनिया में नाम कमाया है। महू में जन्में राहुल दत्ता को सेना का गैलेंट्री अवार्ड मिला है। राहुल दत्ता को यह अवार्ड उनके अतुलनीय पराक्रम के लिए दिया जाएगा। इस साल सेना का यह सम्मान हासिल करने वाले प्रदेश के इकलौते जवान हैं।
पहले भी हो चुके सम्मानित
मेजर दत्ता ने 2020 में असम के खूंखार जंगलों में आमने-सामने की मुठभेड़ में खूंखार आतंकी को मार गिराया था। तब भी उन्हें 2021 में सेवा के गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तब वो असम राइफल में मेजर थे।
दो आतंकियों को मार गिराया
18 जुलाई 2024 को मेजर राहुल दत्ता 13 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत की सेना के ऑपरेशन का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। राहुल दत्ता ने पीओके से भारत में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान राहुल दत्ता लगभग 24 घंटे तक हुलिया बदलकर जंगलों में छुपे थे। उनके शौर्य साहस और वीरता के लिए एक बार फिर से सेवा के गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा
79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 127 वीरता और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी हैं। मेजर राहुल दत्ता प्रदेश के इकलौते जवान हैं जिन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा हैं। प्रदेश के लिए सम्मान की बात है जब प्रदेश का जवान दूसरी बार सेना के गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित होगा।
कुपवाड़ा के राष्ट्रीय राइफल्स में मेजर हैं राहुल दत्ता
इन दिनों मेजर राहुल दत्ता कश्मीर के कुपवाड़ा में पदस्थ हैं। उन्हें दोबारा गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसलिए उन्हें बार टू सेना मेडल दिया जाएगा।