अब MP में होंगे मेट्रो, वंदे भारत और रेल कोच डिजाइनिंग के कार्य, CM बोले - आज का दिन एक अलग चमक लेकर आया है

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Aug, 2025 02:14 PM

defense minister rajnath singh performed the bhoomi pujan of the brahma project

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन एक अलग चमक लेकर आया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन एक अलग चमक लेकर आया है। ब्रह्मा परियोजना के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने के लिए रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का आभारी हूं। जब से हमारी सरकार बनी है। वर्ष 2023 के बाद से 3600 करोड़ की औद्योगिक विकास की सौगात मिल गई है।  बीईएमएल मूलरूप से रक्षा क्षेत्र के लिए कार्य करता है। अब भोपाल में मेट्रो शुरू होने से पहले उसके कोच निर्माण भी होने लगेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने नेतृत्व में डोकलाम जैसे मामले में भारत ने अपनी सुरक्षा के साथ पड़ोसियों की भी सुरक्षा की है। भारत अपनी उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। रायसेन जिले के उमरिया को और प्रदेश को आज एक बड़ी सौगात मिल रही है।

प्रदेश में ऱक्षा उत्पादन के साथ रेलवे की गति भी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योग लगाने के लिए हर दूसरे दिन औद्योगिक विकास यात्रा को बढ़ा रही है। संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए 38 हजार करोड़ की फैक्ट्रियों के लोकार्पण और भूमिपूजन कर चुके हैं। मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में देशभर के लोग रोजगार के लिए आते हैं। अब भारतीय रेलवे की सूरत बदली है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विमान गिराए हैं।

राज्य सरकार नदी जोड़ो अभियान सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। अब प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। एक लाख करोड़ की इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। पीकेसी परियोजना से मालवा क्षेत्र को भरपूर जल मिलेगा। औबेदुल्लागंज क्षेत्र के 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। बाढ़-बारिश से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए सरकार साथ है। लोगों को पट्टे दिलाएंगे, मकान बनवाएंगे। स्कूल कॉलेज भी बनाएंगे। मध्य प्रदेश अपना उत्पादन बढ़ाते हुए स्वदेशी अभियान के लिए कृत संकल्पित है।

मध्य प्रदेश में रेल कोच फ़ैक्टरी के भूमिपूजन समारोह पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत सरकार और रक्षा मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट, जहाँ मेट्रो, वंदे भारत और रेल कोच डिज़ाइनिंग जैसे कार्य होंगे... इससे कई लोगों को रोज़गार मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!