'माखन चोर’ नहीं थे श्रीकृष्ण! CM मोहन यादव बोले- ये गलत टैग, सरकार चलाएगी जागरूकता अभियान

Edited By meena, Updated: 22 Aug, 2025 03:10 PM

shri krishna was not a butter thief cm mohan yadav

जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना उचित नहीं है...

भोपाल : भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहा जाता है, लेकिन अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक नया अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश के मुखिया ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने का कड़ा विरोध किया है। वे इसके खिलाफ जल्द ही जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना उचित नहीं है। उनका मानना है कि यह शब्द भगवान कृष्ण के कंस की नीतियों के खिलाफ विद्रोह को गलत तरीके से दर्शाता है। इसके लिए जल्द ही मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग अभियान चलाएगा। इसके तहत संस्कृति विभाग कथावाचकों और धर्मगुरुओं से अपील करेगा कि वे इस शब्द का उपयोग न करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भगवान श्रीकृष्ण को माखनचोर न कहे इसलिए लिए वे स्वयं भी कोशिश करेंगे। वे स्वयं विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही संस्कृति विभाग जनता के बीच जाकर यह समझाएगा कि माखन चोरी का प्रसंग वास्तव में भगवान कृष्ण का कंस के अत्याचार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विद्रोह था। इस अभियान का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को सही संदर्भ में प्रस्तुत करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!