सिंधिया के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, उछाली गई कुर्सियां

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Sep, 2019 06:18 PM

uproar in scindia s program

मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता एक बार फिर से सामने आई है। इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। एक दूसरे पर कुर्सि...

इंदौर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता एक बार फिर से सामने आई है। इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। जिसके चलते सिंधिया नाराज होकर बीच कार्यक्रम में ही चले गए।

PunjabKesari, Jyotiraditya Scindia, Congress, Congress worker, commotion, throwing chairs, Indore, Madhya Pradesh News, Punjab Kesari

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को इंदौर पहुंचे थे। इस बीच इनके स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के रंगून गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन सिंधिया जैसे ही मंच पर आए तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भी स्टेज में चढ़ने की होड़ लग गई, और देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां उछालनी शुरू कर दीं। इस दौरान कई कुर्सियां टूट गईं। कार्यकर्ताओं का हंगामा देख ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए और मंच से उतर गए और कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर चले गए।

PunjabKesari, Jyotiraditya Scindia, Congress, Congress worker, commotion, throwing chairs, Indore, Madhya Pradesh News, Punjab Kesari

बता दें कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की मांग तेज हो चुकी है। जिसको लेकर राजधानी भोपाल से दिल्ली तक रस्साकसी चल रही है। इससे पहले भी सिंधिया के समर्थकों ने भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!