MP Election: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, एक क्लिक में जानिए जरूरी जानकारी

Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Nov, 2018 10:01 AM

voting begins for assembly elections

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी मुख्य...

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी मुख्य वजह मालवा-निमाड़ और मध्यभारत की 105 सीटें हैं। जहां 15 वर्षों से बीजेपी का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन इस बार अगर यहां वोट स्विंग होता है तो नजीजे किसी भी तरह पलट सकते हैं। प्रदेश के बालाघाट जिले की परसवाड़ा, लांजी और बैहर सीट पर सुबह 7 से लेकर 3 बजे तक मतदान होंगे। विधानसभा चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। 

मालवा-निमाड़ की सीटों का हाल...
पिछले बार 2013 में मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में भाजपा ने 56 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी और अन्य के खाते में एक सीट गई थी। वहीं मध्य भारत की 39 सीटों में भाजपा को 32, कांग्रेस को छह और अन्य को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। 

मालवा-निमाड़ जीतकर ही बीजेपी सत्ता में आई... 
वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ से 47 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी। उस वक्त कांग्रेस को 50% वोट मिले थे। वहीं बीजेपी को 44% वोट मिलने के बाद भी वह सिर्फ 16 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस क्षेत्र में कुल 12 सीटों पर ही जीत दर्ज की वहीं बीजेपी ने 51 सीटें जीतकर सत्ता हासिल कर ली और उमा भारती मुख्य मंत्री बनीं। इसके बाद 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 24 सीटें जीतीं। वहीं, भाजपा के खाते में 41 सीटें गई थीं और भाजपा ने एक बार फिर सरका बनाई थी। 
 
आप और सपाक्स पहली बार मैदान में...
प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट अपने साझेदार लोकतांत्रिक जनता दल को छोड़कर 229 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी और सपाक्स ऐसी पार्टियां हैं, जो प्रदेश में पहली बार चुनावी मैदान में हैं। आप 208 सीटों, सपाक्स 109, बसपा 227, गोंगपा 73 और सपा 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


PunjabKesari

इन सीटों पर रहेगी नजर...

  • बुधनी विधानसभा:  शिवराज सिंह (भाजपा) बनाम  अरुण यादव (कांग्रेस): शिवराज यहां से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। अरुण पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुभाष यादव के बड़े बेटे हैं। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है। पहले सांसद रह चुके हैं। 
  • विजयराघवगढ़: संजय पाठक (भाजपा) बनाम  (पद्मा शुक्ला)। पाठक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। पाठक सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। वहीं, पद्मा ने पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है।
  • चाचौड़ा : ममता मीणा (भाजपा) बनाम  लक्ष्मण सिंह (कांग्रेस)। लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। 
  • होशंगाबाद: सीतासरण शर्मा (भाजपा) बनाम  सरताज सिंह (कांग्रेस)। सरताज के कांग्रेस में शामिल होने पर यह सीट भाजपा के लिए काफी अहम हो गई है।
  • इंदौर 3: आकाश विजयवर्गीय (भाजपा) बनाम  अश्विन जोशी (कांग्रेस)। आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। 
  • भोजपुर: सुरेंद्र पटवा (भाजपा) बनाम सुरेश पचौरी (कांग्रेस)।  पिछले चुनाव में पचौरी को पटवा ने 20,149 वोट से हराया था।

मोदी, अमित शाहराहुल व शिवराज ने की इतनी जनसभाएं...
विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने 10, अमित शाह ने 23 और शिवराज सिंह ने 149 सभाएं और करीब एक दर्जन रोड शो किए। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने 21 सभाएं और दो रोड शो किए। कमलनाथ ने 55, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 110 सभाएं और 12 रोड शो किए। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!