घर के बाहर रेंगता दिखा 13 फीट का विशाल अजगर, जोबट में मची खलबली; वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Sep, 2026 11:08 PM

13 ft python rescued outside house in jobat

बुधवार को जोबट तहसील के वार्ड नंबर 8 में उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक घर के बाहर करीब 13 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया।

अलीराजपुर/जोबट। बुधवार को जोबट तहसील के वार्ड नंबर 8 में उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक घर के बाहर करीब 13 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसे पकड़ने या उसके करीब जाने की कोशिश नहीं की। यह मामला गायत्री शक्तिपीठ स्कूल के आसपास का है। यहां रहने वाले दीपक वर्मा के घर के बाहर रहवासियों ने अजगर को रेंगते हुए देखा। उसकी लंबाई और भारी शरीर देखकर लोग हैरान रह गए। बताया गया कि अजगर का वजन करीब 25 किलो था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

अजगर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा। वनकर्मी धर्मेंद्र चौहान ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई देखते रहे।

आबादी वाले इलाके से सुरक्षित निकाला

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद उसे रिहायशी क्षेत्र से बाहर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

रहवासियों के मुताबिक, अजगर अचानक घर के बाहर नजर आया था। समय रहते इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अजगर से दूरी बनाए रखी।

वन विभाग ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में सांप या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराकर उसे पकड़ने, भगाने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग को सूचना दें।m विशेषज्ञों के मुताबिक, वन्यजीव अक्सर भोजन या सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें परेशान करने के बजाय प्रशिक्षित टीम के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कराना ही उचित तरीका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!