वेयर हाउस पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, भीषण हादसे में दो सगे किसान भाईयों की मौत, 3 घायल

Edited By meena, Updated: 15 Apr, 2024 12:44 PM

2 farmers died in road accident in vidisha

मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अनाज बेचने वेयरहाउस पर खड़े ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे...

विदिशा(अमित रैकवार): मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अनाज बेचने वेयरहाउस पर खड़े ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो किसानों की मौत हो गई। वहीं लगभग तीन किसान गंभीर घायल हो गए। हादसा देर रात लगभग 3 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल तीनों किसानों को उपचार के लिए रेफर किया गया है।

PunjabKesari

घटना की जानकारी देते हुए त्योंदा थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि थाना अंतर्गत बागरोद चौराहे के नजदीक संस्कार वेयरहाउस पर रात करीब 3:00 बजे सागर की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने वेयरहाउस पर अपना अनाज बेचने आए ग्राम ढोलबाज के किसानों की ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्राली ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई और फिर ट्रॉली ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो सगे भाई रवि कुर्मी एव कृष्णकांत कुर्मी निवासी ढोलवाज का दुखद निधन हो गया।

PunjabKesari

वही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे तीन अन्य लोग दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से बगरोट चौकी प्रभारी ने निकलवा कर उपचार के लिए त्यौंदा भेजा गया है। उपरोक्त ट्रक चालक एवं परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!