कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं दिव्यराज सिंह, गाजे-बाजे के साथ 81 जोड़ों का विवाह संपन्न

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2023 01:27 PM

81 couples got married with music in rewa

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद पंचायत जवां द्वारा राज पैलेस जवा में भव्यता के साथ

रीवा(सुभाष मिश्रा): मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद पंचायत जवां द्वारा राज पैलेस जवा में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कुल पंजीकृत 80 जोड़ों में से उपस्थित 71 जोड़ों का विवाह मंत्रोचार गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह द्वारा नव युगल विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपकर खाते में 49000 का आरटीजीएस भी किया गया। वहीं जनपद अध्यक्ष रन्नू पांडे ने अपनी तरफ से सभी विवाहित जोड़ों को साड़ी के साथ-साथ सिंगार सामग्री भी प्रदान की गई।

PunjabKesari

जनपद अध्यक्ष रन्नू पाण्डेय ने अपने बघेली अंदाज में विवाहित मांगलिक गीत गाया और सभी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। वही अपने उद्बोधन में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। साथ ही नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

PunjabKesari

वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ग़रीब की बेटी की शादी करने में कर्ज लेना पड़ता था परंतु भाजपा सरकार में गरीब की बेटी की शादी का सारा खर्च भाजपा सरकार उठाती है। कांग्रेस ने योजना बंद कर दी थी और इसमें बीएसपी पार्टी ने भी सहयोग किया था।

PunjabKesari

सीईओ जनपद पंचायत जवा सुरेश मिश्रा ने सभी मंचासीन अतिथियों बारातियों और सभी गणमान्य नागरिकों को स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। आभार अवसर पर भाजपा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जवा पुष्पराज सिंह शिव शंकर तिवारी, धमोरा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पुर बलिया नगर पंचायत धनोरा संयोजक भूप नारायण मिश्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद मिश्रा, भाजपा नेता कपिल मुनि पांडे, सीईओ जनपद पंचायत जवा सुरेश कुमार मिश्रा, ठंड पंचायत समन्वय अधिकारी इंद्रमोहन मनरेगा संबंधित नागेंद्र सिंह सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी अमित पांडे उपयंत्री विमल कांत गौतम की सीईओ केशव प्रसाद वर्मा जी तिवारी सचिव अखिल सिंह दिनेश सिंह धर्मेंद्र सिंह, बरौली सरपंच कुशल सिंह सचिव विवेका पांडे सहित हजारों की संख्या में घराती बराती उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!