भोपाल में कार सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग,चाकू और छुरी से भी किया हमला..

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 May, 2024 02:42 PM

a case of firing on a youth came to light in bhopal

भोपाल में अल्पना टॉकीज तिराहा पर दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में अल्पना टॉकीज तिराहा पर दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू और छुरी से भी हमला किया है। युवक के जांघ में एक गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, वहीं एसीपी राकेश बघेल से मिली जानकारी के अनुसार आमिर अली ट्रेवल्स कार्यालय में जॉब करता है।

PunjabKesari
आमिर के दोस्त फैसल के जीजा के पांव में फ्रैक्चर हो गया था। उनके इलाज के लिए रविवार - सोमवार की रात आमिर अपने दोस्त फैसल के साथ हमीदिया अस्पताल जा रहा था, अल्पना तिराहा पर दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने आमिर की बाइक के आगे कार को रोका और उस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद वह गिर गया आमिर के साथी मौके से जान बचाकर भागे। आरोपियों ने आमिर के पांव हाथ और पीठ पर छुरी से हमला किया है।

पुरानी रंजिश के चलते की गई फायरिंग..

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमिर के खिलाफ भी पूर्व में कई अपराध दर्ज हैं। बताया जाता है कि आमिर दानिश स्टेशन बजरिया के कुख्यात बदमाश की गैंग से जुड़ा हुआ है और पुरानी रंजिश के चलते ही उस पर हमला किया गया है। इस वारदात में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिन से फिलहाल पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!