Edited By Desh Raj, Updated: 20 May, 2026 03:50 PM

इंदौर से क्राईम की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहां एक युवक ने एक लड़की की जिंदगी को नर्क बना दिया और उसकी जिंदगी में जहर घोलने की कोई कमी नहीं छोड़ी।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर से क्राईम की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहां एक युवक ने एक लड़की की जिंदगी को नर्क बना दिया और उसकी जिंदगी में जहर घोलने की कोई कमी नहीं छोड़ी।
दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एमवाय अस्पताल परिसर के पास फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के लिए बिहार का एक युवक असल जिंदगी का साइको-विलेन बन गया। जब छात्रा ने उसकी दखलअंदाजी से परेशान होकर दोस्ती तोड़ी, तो इस शख्स की सनक सातवें आसमान पर पहुँच गई। उसने न सिर्फ छात्रा का पीछा किया, बल्कि सोशल मीडिया पर उसकी पहचान को ही तार-तार करने की कोशिश की।
फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही एक 22 वर्षीय छात्रा पिछले कुछ समय से एक अनदेखे खौफ के साए में जी रही थी। करीब चार महीने पहले एक ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी बातचीत बिहार के चित्रकूट नगर के उत्कर्ष कुमार सिंह से हुई थी।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, दोनों दोस्त बने, लेकिन जल्द ही उत्कर्ष के सिर पर 'डर' फिल्म के विलेन जैसी सनक सवार हो गई। उत्कर्ष ने किसी साइको की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह छात्रा की मर्जी के बिना उसके घर और कॉलेज के पते पर जबरन ऑनलाइन गिफ्ट्स भेजने लगा। बात यहीं नहीं रुकी।वह बिना बताए छात्रा के घर के बाहर और कॉलेज के गेट पर आकर खामोशी से खड़ा हो जाता और उस पर नजर रखता था।
इस व्यवहार और हरकतों से तंग आकर छात्रा ने उससे साफ कह दिया कि वो कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। इस पर उत्कर्ष का गुस्सा और भड़क गया। उसने बदला लेने के लिए डिजिटल हथियार उठाया। इंस्टाग्राम पर छात्रा के नाम से एक हूबहू फर्जी प्रोफाइल बनाई और उस पर छात्रा की निजी तस्वीरें पोस्ट कर दीं। जब पीड़िता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, तो वह फोन कॉल्स और मैसेजेस के जरिए लगातार धमकियां देने लगा।
आखिर में पीड़ित लकी ने सनकी शख्स को सबक सिखाने के लिए संयोगितागंज थाने की चौखट पर कदम रखा। और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है....