बंदर बना हत्यारा! धूप सेंक रही महिला को बंदर ने मारा धक्का, गिरने से मौत

Edited By meena, Updated: 22 Dec, 2023 03:46 PM

a woman who was sunbathing was pushed by a monkey

छतरपुर में बंदर ने एक महिला की जान ले ली, जी हां आपने सही पढ़ा, एक बंदर की वजह से महिला की मौत हो गई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में बंदर ने एक महिला की जान ले ली, जी हां आपने सही पढ़ा, एक बंदर की वजह से महिला की मौत हो गई। दरअसल, जिले में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। इनके आतंक से शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग घरों की छतों पर जाने से डरते हैं। इसी तरह का एक मामला ग्राम नांद से सामने आया है। जहां बंदर के हमले से एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

PunjabKesari

मामला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम नांद में छत पर बैठी एक महिला को बंदर द्वारा धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। बंदर के धक्के से छत से गिरी महिला की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में गोमती यादव पत्नी कपूर सिंह यादव 57 वर्ष घर की छत पर धूप ले रही थी तभी पीछे से आए बंदर ने उसे धक्का दे दिया।

PunjabKesari

धक्का लगने से महिला सीढ़ियों से नीचे गिर गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजनों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था तभी रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!