ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाया, 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म...

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 May, 2024 11:04 AM

a young man raped a woman in gwalior

युवक ने महिला का अश्लील वीडियो वीडियो बनाया और 6 साल से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में थाटीपुर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ उसी की कंपनी में काम करने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि युवक ने महिला का अश्लील वीडियो वीडियो बनाया और 6 साल से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। 


पीड़ित महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश नगर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है।

PunjabKesari

महिला के साथ 6 साल से कर रहा था दुष्कर्म..
 
महिला फाइनेंस कंपनी में काम करती है। यहां पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। जिसके बाद महिला और युवक के बीच बातचीत होने लगी युवक ने एक दिन युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की वह महिला को धमकी दे रहा था और 6 साल से आरोपी लगातार महिला के साथ गलत काम कर रहा था। महिला ने परेशान होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है अभी आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!