MP में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशध्यक्ष बोलीं- हमारी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की

Edited By meena, Updated: 28 Aug, 2023 03:44 PM

aap busy preparing for assembly elections in mp

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है...

ग्वालियर/भितरवार (अंकुर जैन): विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में भितरवार में आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि हमारी लड़ाई मध्य प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की है जिस प्रकार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता को लाभान्तित किया है। यही हम मध्य प्रदेश में भी करने जा रहे हैं। हमारी पार्टी द्वारा जारी गारंटी कार्ड को मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

PunjabKesari

रविवार को आम आदमी पार्टी का भितरवार का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर शामिल रही। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल गौर, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कराना, लोकसभा उपाध्यक्ष सुमित प्रकाश जैन थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों से तस्त्र हो चुकी है और अब सबकी निगाहें आम आदमी पार्टी की ओर है।

PunjabKesari

आम आदमी पार्टी ही देश में व्यवस्था में परिवर्तन ला सकती है। दिल्ली, पंजाब में शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली एवं पानी फ्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाए हैं। आप कार्यकर्ता मेहनत से जुड़ जाए प्रदेश में यह परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं में भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पंकज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, सुमित पाल, रिंकू पटेल, शैलेंद्र भदोरिया, होतम सिंह रावत, परमाल सिंह, भूर सिंह, रूपेश जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!