इंदौर में चोरों ने दुकान से पार किए 80 मोबाइल ,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात...

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 May, 2024 11:34 AM

thieves committed theft in indore

दुकान पर हाथ साफ कर लाखों रुपए के मोबाइल बोरी में भरकर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद ..

इंदौर। (सचिन बहरनी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसुड़िया थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान पर हाथ साफ कर लाखों रुपए के मोबाइल बोरी में भरकर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पूरे मामले में पुलिस ने चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया की निरंजनपुर देवास नाके पर स्थित पूजा टेलीकॉम की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

PunjabKesari
 दुकान संचालक विजय भदोरिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की चोर द्वारा दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे हुए विभिन्न कंपनियों के 80 मोबाइल चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक बीती रात को दुकान बंद करने के बाद अपने घर पहुंच गए थे लेकिन जब सुबह वह पहुंचे तो उन्हें शटर टूटा हुआ मिला। पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। जिस में वह एक बोरी में अलमारी में जमे हुए मोबाइल बोरी में रखते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!