राजगढ़ मामला: प्रशासनिक सेवा संघ ने CM को पत्र लिखकर की अधिकारियों की सुरक्षा की मांग

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2020 03:07 PM

administrative service association wrote cm kamal nath

राजगढ़ में महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ ने राजगढ़ में महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले में सीएम कमलनाथ को पत्र...

भोपाल(इजहार हसन खान): राजगढ़ में महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। एक तरफ पूर्व सीएम शिवराज सिंह आज राजगढ़ में कलेक्टर डिप्टी और कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजगढ़ पहुंचेगें तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ ने राजगढ़ में महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले में सीएम कमलनाथ को पत्र लिखा। पत्र में संघ ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। संघ ने अधिकारियों के लिए गार्ड मुहैया कराने और राजस्व न्यायालय और कार्यपालक दंडाधिकारियों को जजेज प्रोटेक्शन एक्ट की परिधि में लाने की मांग की।

PunjabKesari

PunjabKesari
कांग्रेस बीजेपी आमने सामने
राजगढ़ घटनाक्रम को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जाएंगे। वे वहां निधि निवेदिता एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की बात रखेंगे। वहीं उनके दौरे को लेकर मंत्री जीतू पटवारी ने तंज कसा है और माफियाओं को बचाने और संरक्षण देने राजगढ़ जाने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!