Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Jul, 2025 04:25 PM

सावन के महीने में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है।
भोपाल। सावन के महीने में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस साल हरियाली अमावस्या 24 जुलाई यानी आज मनाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश के मंदिरों और देव स्थलों पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सीएम मोहन यादव ने भी हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भगवान शंकरजी की अराधना एवं प्रकृति के संरक्षण के पर्व हरियाली अमावस्या की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ जी एवं माता पार्वती जी की कृपा बनी रहे, सभी की कामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है। पावन पर्व पर हम एक पौधा अवश्य रोपित करें, जिससे धरा हमेशा हरी-भरी बनी रहे।